धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब, नगदी रकम और एक वाहन समेत कुल 28 हजार 230 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना मगरलोड, थाना कुरूद और चौकी बिरेझर पुलिस ने संयुक्त रूप से अलग-अलग कार्रवाई की।

मगरलोड में बीयर बेचते आरोपी गिरफ्तार

थाना मगरलोड पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलरदोना मार्ग स्थित शराब भट्ठी आहता में अवैध रूप से भारी मात्रा में बियर बिक्री की जा रही है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी उत्तम निषाद उर्फ राजा (27) निवासी मथुरानगर मगरलोड को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 17 नग Budweiser Magnum केन बियर, कुल 8.5 लीटर शराब और बिक्री रकम सहित 4 हजार 530 रुपये का सामान जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गाड़ाडीह में देशी शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया

थाना कुरूद पुलिस ने ग्राम गाड़ाडीह में कार्रवाई करते हुए गिरधर साहू (43) को अवैध देशी मसाला शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15 पौवा शराब और नगदी रकम सहित कुल 1 हजार 850 रुपये जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

नया बाजार कुरूद में शराब बिक्री, एक्टिवा जब्त

कुरूद के नया बाजार क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर किशोर कुमार ध्रुव (38) निवासी इंद्रा नगर कुरूद को सार्वजनिक स्थान पर शराब बेचते गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम और एक होंडा एक्टिवा वाहन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 21 हजार 180 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया।

बिरेझर चौकी पुलिस की कार्रवाई

चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम सोनपुर बड़े नहर नाली के पास घेराबंदी कर कमलेश कुमार टंडन (35) निवासी मरौद को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के पास से 17 पौवा देशी शराब और नगदी रकम सहित कुल 1 हजार 850 रुपये जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !