चारामा..माजदा ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचला दोनों की दर्दनाक मौत

0

चारामा..माजदा ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचला दोनों की दर्दनाक मौत



कांकेर। नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर तेज रफ्तार का गवाह बना, जहां देर रात स्कूटी पर घूमने निकले दो दोस्तों की जिंदगी सड़क हादसे में हमेशा के लिए थम गई। चारामा थाना क्षेत्र के रतेसरा मोड़ पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे नगर को गमगीन कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे चारामा निवासी इंद्र किरी और मुंजिम खान स्कूटी से रतेसरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में जिंदगी की जंग हार दी।

एक साथ दो युवाओं की मौत की खबर फैलते ही चारामा नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे-30 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों की वजह बन रही है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !