बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का तिफरा ब्लॉक में जोरदार धरना-प्रदर्शन

0

 

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का तिफरा ब्लॉक में जोरदार धरना-प्रदर्शन


        पाली-कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग महंगाई की मार से परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिसका असर परिवहन से लेकर खाद्य सामग्री तक हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी करने तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, राकेश यादव, संजीव पाल, मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, सुनील पांडेय, वेद रात्रे, गोविंद यादव, रामायण रजक, पार्षद प्रत्याशी नागेश धुर्व, महेश ठाकुर, गौरव सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !