छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन

0

 छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन



बिलासपुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है। उन्हें साय सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके निधन की खबर से भाजपा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वे बिलासपुर के तिफरा में भाजपा के 2 दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उनके पास थी।

 कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबीयत

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और सामाजिक व योग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। तिफरा में सोमवार को भाजपा जिला संगठन की ओर से 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ था।

कार्यक्रम का आज दूसरा दिन था। इस दौरान वहां उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ही अचानक रूपनारायण सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स (SIMS) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, परिजन सिम्स से शव लेकर रायपुर रवाना हो गए हैं।

 पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने रूपनारायण सिन्हा के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि रूपनारायण सिन्हा ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लंबे समय तक जिम्मेदारियां निभाईं और पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !