शराब दुकान परिसर में चाकू की नोक पर लूट,भखारा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

0

 

शराब दुकान परिसर में चाकू की नोक पर लूट,भखारा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा



            उत्तम साहू,धमतरी| 28 मई 2026
भखारा शराब दुकान परिसर में युवक से चाकू दिखाकर लूट की सनसनीखेज वारदात का धमतरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू और नगदी रकम भी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की रात प्रार्थी अपने बड़े भाई के कहने पर शराब और डीजल खरीदने के लिए 3000 रुपये लेकर भखारा आया था। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह भखारा शराब दुकान परिसर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक ने उसे घेर लिया।

बताया गया कि युवक द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी अंशुमन साहू ने धारदार चाकू निकालकर उसके गले में अड़ा दिया। इसी दौरान आरोपी लोकेश पटेल और विधि से संघर्षरत बालक ने युवक को पकड़ लिया, जबकि आरोपी समीर निर्मलकर ने मारपीट करते हुए उसके पास रखे 3000 रुपये और रेडमी मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलते ही थाना भखारा में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना भखारा पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अंशुमन साहू और लोकेश पटेल सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू और नगदी रकम जब्त की है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में लूट, चोरी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !