महामाई धाम फरसियां पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, महानदी संरक्षण और विकास कार्यों की जमकर सराहना

0

 महामाई धाम फरसियां पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, महानदी संरक्षण और विकास कार्यों की जमकर सराहना



उत्तम साहू नगरी। धमतरी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाई धाम फरसियां में बुधवार को कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने पहुंचकर वहां संचालित विकास एवं जनहितकारी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महानदी उद्गम कुंड के जीर्णोद्धार, कुंड परिक्रमा पाथवे निर्माण, मंदिर परिसर में सोलर लैंप से की गई आकर्षक रोशनी व्यवस्था तथा महानदी संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


कलेक्टर ने मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए महानदी आरती स्थल, गार्डन सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए विकसित सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण केवल आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने महानदी उद्गम स्थल को संरक्षित करने के लिए 16 पाली सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायी बताया।



निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित “मां अभियान” की समीक्षा भी की और अधिकारियों को शासन की योजनाओं को प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है।



महामाई धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर दिखाई दिया। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के साथ जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर एवं एसडीएम नगरी प्रीति दुर्गम ने महामाई माता के दर्शन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।



विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला जब 16 पाली सेवा समिति की ओर से जिला प्रशासन की पूरी टीम को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक व्यंजन “फरा” और “कांदा भाजी” स्वल्पाहार के रूप में परोसा गया। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक आतिथ्य ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे। समिति की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में महामाई धाम को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में और विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जाएंगे।


इस अवसर पर समिति के कैलाश सोन ने महामाई धाम के विकास में सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में आयोजित होने वाली महानदी आरती में प्रशासनिक टीम को शामिल होने का अनुरोध किया।


कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष जवाहर लाल मरकाम, सचिव नीरज सोन, उपाध्यक्ष गजानंद कश्यप, सरपंच केशव टेकाम, उपसरपंच त्रिलोक साहू, शिवदयाल साहू, भीमसेन गजेंद्र, रुद्रनारायण सिन्हा, अरुण प्रजापति, खेमसिंग चनाप सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !