कर्णेश्वर धाम पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, विकास कार्यों और सुविधाओं का लिया जायजा

0

 कर्णेश्वर धाम पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, विकास कार्यों और सुविधाओं का लिया जायजा



उत्तम साहू नगरी। 28 मई 2026 धार्मिक और ऐतिहासिक आस्था के प्रमुख केंद्र कर्णेश्वर धाम में बुधवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर धाम की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी ली। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर, प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया। ट्रस्ट सदस्यों ने उन्हें धाम से जुड़ी धार्मिक परंपराओं और वर्षों पुरानी मान्यताओं की जानकारी देते हुए बताया कि कर्णेश्वर धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

कलेक्टर ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इनके सुव्यवस्थित विकास के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।


इस दौरान ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेयजल और शौचालय व्यवस्था, पार्किंग सुविधा, सड़क उन्नयन तथा पर्यटन विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखी गईं। साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों और मेलों में प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता भी बताई गई।

कलेक्टर ने ट्रस्ट की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर के आगमन से ट्रस्ट सदस्यों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैश, ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, कमल डागा, ट्रस्ट सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव मोहन पुजारी, छबि ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र ठाकुर, एसडीएम प्रीति दुर्गम, जनपद सीईओ रोहित बोर्झा सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !