खेत में मिली मौत की खौफनाक कहानी: टुकड़ों में मिला युवक का शव: बोरी से उठी बदबू ने खोला कत्ल का राज,

0

 

खेत में मिली मौत की खौफनाक कहानी: टुकड़ों में मिला युवक का शव: बोरी से उठी बदबू ने खोला कत्ल का राज, 



कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में रविवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सोंढा गांव के एक खेत में पड़ी बोरी से उठ रही तेज बदबू ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। जब पुलिस ने बोरी खोली तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।

बोरी के भीतर एक युवक का शव कई टुकड़ों में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव के कई हिस्से कर उसे बोरी में भरकर खेत में फेंक दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, खेत की ओर से लगातार आ रही दुर्गंध के कारण लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलते ही पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बोरी खोलते ही सामने आई भयावह तस्वीर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान कोमल वर्मा, निवासी बैहरसरी के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी पहुंची, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस निर्मम हत्याकांड के बाद सोंढा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !