सुबह-सुबह गरियाबंद सर्किट हाउस में लगी आग,फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जल कर राख

0

 

सुबह-सुबह गरियाबंद सर्किट हाउस में लगी आग,फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जल कर राख

 


गरियाबंद। रविवार की सुबह गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर के एक हिस्से से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और स्टोर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे कर्मचारियों ने सर्किट हाउस से धुआं निकलता देखा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को भवन के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोका जा सका।

आग की चपेट में आने से फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन समेत कई उपयोगी सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। वहीं स्टोर रूम में रखा सामान भी राख में तब्दील हो गया। घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सर्किट हाउस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !