सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से आ रही गांजा की बड़ी खेप पकड़ी, तस्करों में हड़कंप

0

 

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से आ रही गांजा की बड़ी खेप पकड़ी, तस्करों में हड़कंप



उत्तम साहू नगरी/ 4 मई 26 धमतरी जिला पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिहावा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ओडिशा से तस्करी कर लाए जा रहे गांजे की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों के नेटवर्क पर करारी चोट पहुंची है।

      हाईटेक नाके पर दबोचा गया वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा के पास स्थित वन विभाग के हाईटेक जांच नाके पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान 4 मई को ओडिशा की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका गया।

सिहावा थाना प्रभारी ने बताया कि: "मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर जब वाहन की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया 53 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।"

एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। सांकरा का यह हाईटेक नाका अब तस्करों के लिए काल साबित हो रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में इसी स्थान पर वन विभाग और सिहावा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त कर बड़ी कार्रवाई की थी।

       जांच जारी, खुल सकते हैं बड़े राज

पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क के कई और बड़े राज सामने आ सकते हैं। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिला प्रशासन मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !