नगरी..आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उत्तम साहू
धमतरी। जिले के नगरी वृत्त में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 06 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जीवराखन नेताम पिता स्वर्गीय चिंताराम नेताम उम्र 30 वर्ष निवासी बन बगौद थाना केरेगांव, हाल मुकाम कैटतराई थाना सिहावा जिला धमतरी के कब्जे से 9.650 बल्क लीटर अवैध महुआ मदिरा बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री निशांत साधु, पुरुषोत्तम सिन्हा, विवेक कुमार दीवान, अजय राज कश्यप सहित विभागीय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

.jpg)