पानी की तलाश में जंगल से बाहर आया हिरण, सड़क किनारे भटकता दिखा वन्य प्राणी

0

 

 पानी की तलाश में जंगल से बाहर आया हिरण, सड़क किनारे भटकता दिखा वन्य प्राणी



बालोद। भीषण गर्मी और जंगलों में लगातार घटते जलस्रोतों का असर अब वन्य प्राणियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमाडुला के पास बालोद-चारामा मुख्य मार्ग पर देर रात एक हिरण पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर सड़क किनारे विचरण करता नजर आया। राहगीरों ने हिरण का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

झलमला निवासी रवि बहादुर ने बताया कि वे कांकेर जिले से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आमाडुला के पास मुख्य मार्ग किनारे एक हिरण अकेले घूमता दिखाई दिया। कुछ देर तक हिरण सड़क के आसपास इधर-उधर भटकता रहा, जिसके बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया।

अपने झुंड से बिछड़ा हिरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिरण संभवतः अपने झुंड से बिछड़ गया था और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल आया था। काफी देर तक सड़क किनारे घूमने के बाद वह पुनः जंगल की ओर लौट गया।

पानी और भोजन की तलाश में भटक रहे वन्य जीव

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण जंगलों के कई छोटे जलस्रोत सूखने लगे हैं। यही वजह है कि भालू, हिरण, नीलगाय, तेंदुआ समेत अन्य वन्य प्राणी पानी और भोजन की तलाश में जंगल से लगे इलाकों, तालाबों, नदी-नालों और सड़क किनारों तक पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !