नगरी परिक्षेत्र में दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी, कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

0

 

नगरी परिक्षेत्र में दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी, कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

हाई अलर्ट ग्राम गजकन्हार, बांधा और कल्लेमेटा, दुगली, डोंगरडुला और गोहानला गांवों में भी सतर्कता बरतने के निर्देश


                     उत्तम साहू 8 मई 2026

नगरी/ धमतरी, 8 मई 2026। धमतरी वनमंडल के नगरी परिक्षेत्र अंतर्गत दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11:10 बजे हाथियों का वर्तमान लोकेशन आरएफ 272 में पाया गया। हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वन विभाग ने बताया कि हाथियों की संभावित आवाजाही कक्ष क्रमांक 271, 280 और 335 की ओर हो सकती है। फिलहाल किसी प्रकार की फसल, मकान या जनहानि की सूचना नहीं है।

हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए गजकन्हार, बांधा और कलेमेटा गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि दुगली, डोंगरडुला और गोहानला गांवों में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। दल प्रमुख आरएफओ खिन्नू प्रसाद जोशी के नेतृत्व में एससीएफओ बिंदु लाल साहू, बीएफओ हेमंत निषाद, मनेश यादव, महेंद्र ध्रुव सहित वन अमला मौके पर तैनात है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए, सतर्क रहें और हाथियों के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना दें। विभाग ने लोगों से एक-दूसरे को भी सचेत करने की अपील की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !