प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, छात्रों ने बढ़ाया गौरव

0

 

प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, छात्रों ने बढ़ाया गौरव



उत्तम साहू 

नगरी। प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कक्षा नर्सरी से रियांशी कंवर ने प्रथम, युक्ति निषाद ने द्वितीय एवं नेत्रांश ध्रुव और ग्रीशा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केजी-1 में पाखी पटेल प्रथम, मान्या जलधर एवं पूर्विका श्रीमाली द्वितीय तथा छाया साहू व महेक धृतलहरे तृतीय रहे। केजी-2 में लक्ष्य सेन प्रथम, पूर्वी साहू द्वितीय एवं अक्षत मानिकपुरी, नूर आशिया परवीन और नितिन पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा पहली में हर्षिता वर्मा प्रथम, दीक्षा नेताम द्वितीय एवं मानवी साहू तृतीय रहीं। दूसरी कक्षा में लक्ष्यदीप प्रथम, नेहा भारती द्वितीय एवं हर्षित पटेल तृतीय रहे। तीसरी कक्षा में कोनिका साहू प्रथम, वंश साहू द्वितीय एवं मोक्ष सेन तृतीय स्थान पर रहे।

चौथी कक्षा में टिशा साहू प्रथम, मानव कश्यप द्वितीय एवं दक्ष साहू तृतीय रहे। छठवीं कक्षा में रेहान मिर्जा प्रथम, भूमिका परमार द्वितीय एवं लुभांश हिरवानी तृतीय स्थान पर रहे। सातवीं कक्षा में रिया भारती प्रथम, मानस कश्यप द्वितीय एवं एग्नियास्का तृतीय रहीं।

नौवीं कक्षा में चेतना साहू ने प्रथम, जिगर साहू ने द्वितीय एवं शबीना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और सही दिशा में परिश्रम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पालकगणों में मदन लाल पटेल, मनीष ग्वाल, सुखदेव कुमार भारती, इस्लाम अंसारी, जितेंद्र साहू, मनीष सिन्हा, रिकेश साहू सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। वहीं शाला प्रबंधक विकल गुप्ता, प्राचार्या सुनीता कश्यप सहित शिक्षकगण— बनमाला साहू, हेमराज हिरवानी, कोशिश निर्मलकर, संगीता साहू, दुत्सला मोहन, शैलेन्द्री वर्मा, सादिया मिर्जा, अनीता कश्यप, भारत यादव, अंजू साहू, मोनेश्वरी साहू, किरण पटेल, नर्मदा साहू, सुशीला साहू, धात्री साहू, भानमती भंडारी एवं चित्ररेखा— उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !