सफलता की कहानी
अंधेरे से उजाले तक : सियाराम मरकाम के घर फिर लौटी रोशनी
इस समस्या की जानकारी जिला प्रशासन के संवेदनशील कलेक्टर को मिलने पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के इंजीनियर श्री टी.आर. ध्रुव को मरम्मत एवं बैटरी बदलने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही तकनीकी टीम गांव पहुंची और सोलर होम लाइट सिस्टम की खराब बैटरी को बदलकर पूरे सिस्टम को पुनः सुचारू कर दिया। जैसे ही सिस्टम चालू हुआ, सियाराम मरकाम के घर में फिर से रोशनी फैल गई। अब रात के समय घर जगमगाने लगा है और पंखा चलने से परिवार को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
श्री सियाराम मरकाम ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रही समस्या का त्वरित समाधान मिलने से उनका जीवन आसान हो गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना “सौभाग्य” के तहत वर्ष 2017 से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक बिजली सुविधा पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में सोलर आधारित विद्युत व्यवस्था इसी पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।
धमतरी जिला प्रशासन की यह संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई यह दर्शाती है कि शासन की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही हैं।

