शा.उच्च.माध्य.विद्दालय देवपुर में भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

0

 

शा.उच्च.माध्य.विद्दालय देवपुर में भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित


उत्तम साहू 

नगरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुर एवं संकुल केंद्र देवपुर के संयुक्त तत्वावधान में 30 अप्रैल को एक भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कीर्तिलता साहू के सेवानिवृत्ति उपरांत अर्धवार्षिकी पूर्ण होने के अवसर पर उनका गरिमामय सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों, जनभागीदारी समिति, शाला प्रबंधन समिति तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल को स्मरण करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। सभी ने उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें सप्रेम भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।



कार्यक्रम के दौरान संकुल परिवार की ओर से अन्य शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। श्रीमती पीयूष नाग को सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) पदोन्नति मिलने पर भावभीनी विदाई दी गई, वहीं श्रीमती अर्चना कौशल के प्रधान पाठक के रूप में पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा श्रीमती ऊर्वशी कांसी के बोध सेमरा में पदस्थापन पर स्वागत किया गया तथा सुश्री वीणा साहू को शिक्षा प्रदाता के रूप में उनके कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नीलम साहू, ग्राम पटेल श्री हुलेश्वर नेताम, सदस्य श्री उमेश गंजीर, पूर्व अध्यक्ष श्री गजेन्द्र साहू सहित संकुल केंद्र एवं शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



इस दौरान श्रीमती पार्वती साहू द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भावपूर्ण संबोधन ने वातावरण को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। अंत में सभी ने सेवानिवृत्त एवं पदोन्नत शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में के.एल. गंजीर, के.एल. साहू, तुलसी ध्रुव, पूजा यादव, डामिन साहू, डॉ. शेष साहू, दुर्गेश जुर्री, राधिका बिसेन, डी.आर. खुटे, हितेंद्र साहू, अतुल ध्रुव, गीतांजली साहू, हेमशिखा साहू, लता सोरी, वीणा साहू, शशिकला बैरागी, लता चाणक्य, पुष्पा ध्रुव, महेश्वरी साहू, मनीषा देवदास, उर्वशी कांसी, अंजलि यदुराज, किशोर वर्मा, स्वाति गंधर्व, एन.पी. वर्मा, टिकेंद्र यादव, गोविंद निषाद, उदय यादव, झरना ध्रुव, मनोज कुर्रे आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन टी.आर. अटल ने किया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !