महावीर चौक भखारा में चाकूबाजी से एक व्यक्ति की हत्या

0

 

महावीर चौक भखारा में चाकूबाजी से एक व्यक्ति की हत्या

          एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी


उत्तम साहू 

भखारा। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक में पुराने लेन-देन और मोटरसाइकिल एक्सीडेंट को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकू से किए गए जानलेवा हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में भखारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संतोष निर्मलकर निवासी वार्ड क्रमांक 04 भखारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 06 मई 2026 की रात लगभग 9 बजे उसके पिता अन्नु निर्मलकर का महावीर चौक भखारा में शिवम साहू, चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू और राहुल कंवर उर्फ राहुल दीवान के साथ पुराने पैसों के लेन-देन एवं मोटरसाइकिल एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी शिवम साहू ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला अस्पताल धमतरी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। वहीं मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !