आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार

0

आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार

रेड्डीअन्ना वेबसाइट से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, मोबाइल-स्कूटी जब्त


उत्तम साहू,धमतरी 7 मई 2026  पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास दबिश देकर आरोपी के कब्जे से मोबाइल, स्कूटी और नगदी जब्त की है। आरोपी रेड्डीअन्ना वेबसाइट के जरिए लाइव आईपीएल मैचों में हार-जीत का दांव लगवा रहा था।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।


पकड़े गए आरोपी की पहचान संस्कार ग्वाल (25 वर्ष), निवासी रामसागरपारा धमतरी के रूप में हुई। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में Reddyanna.com वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टा आईडी संचालित होना पाया गया। आरोपी अपने बैंक खाते के जरिए रकम का लेन-देन भी कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Realme C-55 मोबाइल, Jupiter स्कूटी, नगदी रकम सहित कुल 1 लाख 31 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


धमतरी पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी ऑनलाइन आईपीएल सट्टा से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है और ऐसे अवैध नेटवर्क पर लगातार तकनीकी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिले में कहीं भी जुआ या सट्टा गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !