क्रॉस हिल का रहस्य: रहस्यमयी आवाजें से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए

0

 

क्रॉस हिल का रहस्य: रहस्यमयी आवाजें से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए

डोंगरगढ़, पहाड़ी पर दिखे “मौत के साए” जैसे स्लॉथ बीयर



डोंगरगढ़ की शांत फिजा शुक्रवार शाम को अचानक दहशत में बदल गई, जब केदारबाड़ी स्थित क्रॉस हिल से ऐसी रहस्यमयी आवाजें गूंजने लगीं, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान पहाड़ी से आती रोने, सिसकने और कराहने जैसी आवाजों ने वहां मौजूद लोगों को सन्न कर दिया।

कुछ पल के लिए माहौल ऐसा हो गया मानो पहाड़ी पर कोई अनहोनी हो गई हो। आवाजें कभी धीमी तो कभी बेहद तेज सुनाई दे रही थीं। लोग डर के मारे पहाड़ी की ओर टकटकी लगाए देखते रहे, लेकिन ऊपर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। मुक्तिधाम में मौजूद कई लोगों ने इसे “अलौकिक घटना” तक मान लिया।

इसी बीच केदारबाड़ी निवासी रवि पांडेय और आशीष सुमित साहू मौके पर पहुंचे। दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल कैमरा ऑन किया और आवाजों की दिशा में रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। जैसे ही कैमरा झाड़ियों और चट्टानों की तरफ घूमा, रहस्य का पर्दाफाश हो गया।

पहाड़ी पर एक नहीं, बल्कि कई खतरनाक स्लॉथ बीयर घूमते नजर आए। ये भालू लगातार ऐसी आवाजें निकाल रहे थे, जो दूर से किसी इंसान के रोने या कराहने जैसी लग रही थीं। वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

क्रॉस हिल के नीचे देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ जमा रही। कई लोग पहली बार इतने करीब से जंगली भालुओं को देखकर दंग रह गए। वहीं, कुछ लोग डर के कारण पहाड़ी से दूर ही रहे। देखते ही देखते “क्रॉस हिल की रहस्यमयी आवाजें” पूरे शहर में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में लंबे समय बाद इस तरह जंगली भालुओं की मौजूदगी दिखाई दी है। ऐसे में वन विभाग से इलाके में सतर्कता बढ़ाने और लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !