तेलीन सत्ती माता महोत्सव में सहभागिता को लेकर धमतरी जिला साहू संघ की बैठक संपन्न
केशकाल में आयोजित महोत्सव को भव्य बनाने समाजजनों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
उत्तम साहू
धमतरी। की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को साहू छात्रावास बांसपारा धमतरी में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 मई को स्टेडियम ग्राउंड केशकाल में आयोजित होने वाले तेलीन सत्ती माता महोत्सव में धमतरी जिले से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टी.आर. साहू, प्रदेश संगठन सचिव ओम प्रकाश साहू, के जिला अध्यक्ष राजेश मायाराम साहू सहित अनेक वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू ने स्वागत भाषण देते हुए जिले की छहों तहसीलों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर वाहन व्यवस्था सुनिश्चित कर समाजजनों को केशकाल महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टी.आर. साहू ने कहा कि तेलीन सत्ती माता महोत्सव तैलिक समाज की आस्था और गौरव का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में केशकाल पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
जिला महासचिव विजय साहू ने सामाजिक गणना पत्रक एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ गणना पत्रक शीघ्र जमा करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक तहसील एवं परिक्षेत्र में ग्रीष्मकालीन निःशुल्क समर कैंप आयोजित करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।
बैठक में संरक्षक चितरंजन साहू, कोषाध्यक्ष संत राम साहू, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, निर्मला साहू, सोहद्रा साहू, तहसील अध्यक्ष चिरौंजी लाल साहू, कामता प्रसाद साहू, रोहित साहू, चंद्रभागा साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. गणेश प्रसाद साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ से सीमंत साहू एवं अमृतलाल साहू, महिला प्रकोष्ठ से जागृति साहू, सचिव कमलेश कांत साहू, संगठन सचिव दुर्गा साहू, डॉ. मंजूषा साहू, प्रचार सचिव राजेंद्र कुमार साहू सहित जिला एवं तहसील स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

