हार्वेस्टर बना मौत का कारण, घर लौट रहे किसान की दर्दनाक मौत

0

 

धमतरी..हार्वेस्टर बना मौत का कारण, घर लौट रहे किसान की दर्दनाक मौत

उत्तम साहू 

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे किसान की हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार रीवांगहन गांव के निवासी लाला राम खेत में हार्वेस्टर का काम पूरा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डबरी पार के पास चढ़ाई में हार्वेस्टर अचानक फंस गया। मशीन को देखने और स्थिति समझने के लिए लाला राम नीचे उतरे। तभी अचानक हार्वेस्टर रिवर्स होने लगा और वे उसकी चपेट में आ गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें गंभीर हालत में धमतरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि हादसा बेहद अचानक हुआ, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। किसान की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !