नगरी में सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाकुंभ

0

 

नगरी में सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाकुंभ

1229 आवेदनों के साथ उमड़ा जनता का भरोसा, मौके पर मिला समाधान और सौगातें

                             उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 07 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सुशासन तिहार शिविर जनसमस्याओं के समाधान का बड़ा मंच बनकर उभरा। शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। शिविर में कुल 1229 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। शिविर में शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी निर्णयों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई।



नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपने संबोधन में नगर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी बस्ती से मोदे तक प्रस्तावित ब्रिज, नगर में लाइब्रेरी भवन तथा जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा की पहल पर बॉक्स क्रिकेट के लिए मिली सौगात युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित सुशासन तिहार को जनता के हित में प्रभावी अभियान बताया।

शिविर में लगभग 20 विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निराकरण का प्रयास किया। इस दौरान भारत सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

दिव्यांग हितग्राहियों के चेहरे पर आई मुस्कान

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राही भोज पटेल की मांग पर विधायक अंबिका मरकाम ने तत्काल व्हील चेयर प्रदान की। व्हील चेयर मिलने से परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं पार्षद मिकी गुप्ता की मांग पर उनके वार्ड के हितग्राहियों को 7 छड़ियां भी वितरित की गईं।

इसके अलावा शिविर में:

  • 19 नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए
  • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 सुपोषण किट प्रदान की गई
  • विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी एवं लाभ वितरण किया गया

“दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करना होगा विकास”


सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर के विकास के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा और राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हित में निर्णय लेने होंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, अश्वनी निषाद, शंकर देव, राजा पवार, देवचरण ध्रुव, मिकी गुप्ता, नरेश पटेल, चेलेश्वरी साहू, जयंती टुकेश्वरी साहू, बागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, यश करण पटेल, हरीश साहू, कमल डागा, मोहन नाहटा, रूपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सुशासन तिहार शिविर ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब शासन जनता के बीच पहुंचता है, तब समस्याओं का समाधान भी तेज होता है और लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !