7 वर्षीय मासूम पर तेंदुए का हमला, हालत गंभीर

0

 

 7 वर्षीय मासूम पर तेंदुए का हमला, हालत गंभीर



गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे स्थित कोदोबतर के चट्टानपारा में तेंदुए के हमले से 7 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का नाम धनेश कुमार पिता पूरन राम बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा पड़ोसी के घर टीवी देखने गया था। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच घर लौटते समय अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वन अमले ने उपचार की व्यवस्था कराई।

चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे के गले में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गले की नसों में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !