पाली में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि, आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में किया गया आयोजन
ज्ञान शंकर तिवारी
पाली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह पाली में किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को नई दिशा देने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में यशवंत लाल, अजय सैनी, तूफान सिंह राज, सावित्री श्रीवास, दीपक जायसवाल, रवि कश्यप, दिनेश महंत, दुर्गेश मानिकपुरी, पवन ध्रुव, श्रवण दास, प्रकाश नारायण, नीलेश यादव, बृजपाल राज, संतोष, दुलार साय, अर्जुन दास, रामप्रसाद चौहान, ज्ञान सिंह, अमरिका प्रसाद, रवि सोनी, संपाल सिंह, दिलेश्वर दास, संतोषी महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

