रायपुर में IPL का महामुकाबला, ‘किंग खान’ की एंट्री से बढ़ा रोमांच
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। 13 मई को होने वाले IPL मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Kolkata Knight Riders (KKR) आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को खास बना रही है बॉलीवुड के ‘किंग खान’ Shah Rukh Khan की रायपुर एंट्री। उनके आने की खबर से क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
करीब 10 साल बाद रायपुर में IPL मैचों की वापसी पहले ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। ऐसे में KKR के सह-मालिक शाहरुख खान का स्टेडियम पहुंचना इस मुकाबले को और भी हाई-प्रोफाइल बना रहा है। माना जा रहा है कि वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ मैच का आनंद भी लेंगे। खास बात यह है कि यह शाहरुख खान का पहला छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है।
2013 में अधूरा रह गया था इंतजार
इससे पहले साल 2013 में भी शाहरुख खान को रायपुर बुलाने की कोशिश हुई थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री Raman Singh और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने उन्हें आमंत्रित किया था, लेकिन फिल्म शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वे रायपुर नहीं आ सके थे। अब 2026 में फैंस का इंतजार खत्म होता दिख रहा है।
फिल्म ‘King’ की शूटिंग के बीच IPL का जुनून
इन दिनों शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म King की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद वे IPL में अपनी टीम को सपोर्ट करने लगातार स्टेडियम पहुंच रहे हैं। हाल ही में वे कोलकाता में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बेटी Suhana Khan के साथ नजर आए थे।
VIP मेहमानों के आने की भी चर्चा
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में Rajeev Shukla और Jay Shah के भी रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर की नजरें भी इस मैच पर टिकी रहेंगी।
रायपुर में पहले मैच में RCB ने MI को हराया
रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेले गए पिछले मुकाबले में RCB ने Mumbai Indians को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया था। उस मैच में Krunal Pandya ने शानदार 73 रन बनाए थे, जबकि Bhuvneshwar Kumar ने 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
10 साल बाद IPL की वापसी से बढ़ा क्रेज
रायपुर को IPL मैचों की मेजबानी दिलाने में Rajeev Shukla और Prabhtej Bhatia की अहम भूमिका मानी जा रही है। लंबे इंतजार के बाद राजधानी में IPL की वापसी से क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें 13 मई के उस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां क्रिकेट, ग्लैमर और रोमांच एक साथ देखने को मिलेगा।

