NSUI विश्वविद्यालय इकाई में नई नियुक्तियां, छात्र अधिकारों की लड़ाई होगी तेज

0

 

NSUI विश्वविद्यालय इकाई में नई नियुक्तियां, छात्र अधिकारों की लड़ाई होगी तेज

                           ज्ञान शंकर तिवारी

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं छात्रहित में सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां NSUI छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा एवं जिला प्रभारी के अनुमोदन से की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर देवेश पटेल, अमित कुमार, दीपक सारथी एवं पीयूष राज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महासचिव पद पर आयुष कांत पंत, साहिल मसीह, सागर भारकर एवं आयुष गौतम को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर श्रेयस बैसवाड़े, बदियत जमाल, आदित्य राज एवं कुश प्रताप नवरंग को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं की लगातार बढ़ती भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई टीम छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए विश्वविद्यालय में छात्रों की आवाज बनने का कार्य करेगी।

वहीं NSUI गुरु घासीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्रों के अधिकारों, समस्याओं एवं विश्वविद्यालय के विकास के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !