VIP का मोबाइल गया तो पूरी कमिश्नरेट दौड़ी, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

0

 

VIP का मोबाइल गया तो पूरी कमिश्नरेट दौड़ी, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार



रायपुर में सोमवार सुबह एक मोबाइल स्नैचिंग की घटना ने पूरे पुलिस महकमे को हाई अलर्ट पर ला दिया। मामला भी कोई आम नहीं था, क्योंकि बदमाशों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धर्म लाल कौशिक का मोबाइल झपट लिया था।

सुबह करीब 8 बजे शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। मामला VIP से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया।

मोबाइल तलाशने के लिए 2 DCP, 2 ADCP, 3 ACP, 3 थाना प्रभारियों समेत क्राइम ब्रांच के करीब 30 जवानों की टीम मैदान में उतार दी गई। शहरभर के 150 से ज्यादा ITMS कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आखिरकार करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद गुढ़ियारी के चूना भट्टी इलाके से आरोपी मणिचंद्र ध्रुव को पकड़ लिया गया। आरोपी सिंघानिया बिल्डर में चौकीदारी का काम करता है।

घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि सरकार “डायल 112” को हरी झंडी दिखाती रही और उधर चोर विधायक का मोबाइल लेकर “9-2-11” हो गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की तैयारी में है, लेकिन इस घटना ने यह जरूर दिखा दिया कि राजधानी में एक मोबाइल चोरी भी सिस्टम को पूरी ताकत झोंकने पर मजबूर कर सकती है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !