धमतरी में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिला कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अमले ने ग्राम गहनासियार में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने गहनासियार गांव में कार्रवाई करते हुए निवासी हीरालाल के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार निगरानी और गश्त कर रहा है। संवेदनशील गांवों और संभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले 16 जून को ग्राम कोपेडीह में भी 8 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में की गई। अभियान में विवेक दीवान, अजय कश्यप, गिरजा शंकर बघेल, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आरक्षक प्रशांत यादव, सोमी पालेश्वर, नीरज, राजकिशोर एवं कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !