अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रम्हकुमारीज नगरी में विशेष आयोजन,

0

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रम्हकुमारीज नगरी में विशेष आयोजन, 

स्वस्थ जीवन और स्वस्थ वृद्धावस्था का दिया जाएगा संदेश



उत्तम साहू,नगरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 6 बजे से नगर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र, नगरी में होगा, जिसमें नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखा गया है। आयोजन के माध्यम से लोगों को नियमित योगाभ्यास के महत्व और उसके शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास भी कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और तनावमुक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से दिव्य गुणों की प्राप्ति, मानसिक शांति की अनुभूति तथा जीवन में सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होता है।

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज, माउंट आबू (राजस्थान) द्वारा किया जा रहा है तथा इसमें आयुष मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा, ताकि हर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !