करैहा में गूंजा “12 साल बेमिसाल” का संदेश, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुआ मंथन

0

 

करैहा में गूंजा “12 साल बेमिसाल” का संदेश, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुआ मंथन




उत्तम साहू नगरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम करैहा में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास और परिवर्तन का दौर बताते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। साथ ही अनुच्छेद 370 की समाप्ति और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज प्रमुखों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में सेवा, सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर व्यापक जनजागरण का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !