मगरलोड में आसमानी आफत का कहर: 40 बेजुबान पशुओं की मौत, पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़

0

 

मगरलोड में आसमानी आफत का कहर: 40 बेजुबान पशुओं की मौत, पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़



                      उत्तम साहू, मगरलोड 

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पशुपालकों को गहरे सदमे में डाल दिया। राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालक इमरपाली गांव के आसपास अपने भेड़-बकरियों के झुंड के साथ डेरा डाले हुए थे।

बारिश से बचाने के लिए पशुपालकों ने सभी जानवरों को एक जगह इकट्ठा कर लिया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 39 भेड़ों और 1 बकरी समेत कुल 40 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों तक इसकी गूंज सुनाई दी। घटना के बाद पशुपालकों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर मृत पशुओं के बिखरे पड़े शवों को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

इस हादसे से पशुपालकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भी प्रभावित पशुपालकों को राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

मौसम विभाग द्वारा लगातार खराब मौसम की चेतावनी के बीच यह घटना प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे की एक गंभीर याद दिलाती है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !