सीतानदी रपटा मरम्मत: राज्य मार्ग-23 पर भारी वाहनों का डायवर्जन 5 जुलाई तक बढ़ा, वैकल्पिक मार्ग से करें सफर

0

 

सीतानदी रपटा मरम्मत: राज्य मार्ग-23 पर भारी वाहनों का डायवर्जन 5 जुलाई तक बढ़ा, वैकल्पिक मार्ग से करें सफर



उत्तम साहू 

नगरी, धमतरी। नगरी-सिहावा-बोराई मार्ग (राज्य मार्ग-23) पर आवागमन करने वाले भारी वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सीतानदी पर बने क्षतिग्रस्त रपटे (कॉजवे) की मरम्मत के बाद कंक्रीट की मजबूती के लिए चल रहे तराई (क्योरिंग) कार्य को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए लागू रूट डायवर्जन की अवधि बढ़ाकर 5 जुलाई 2026 तक कर दी है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) उपसंभाग नगरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य मार्ग-23 पर सिहावा से लगभग 16.80 किलोमीटर दूर बोराई मार्ग स्थित सीतानदी रपटा का मरम्मत कार्य मानसून से पहले शुरू किया गया था। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी हो चुकी है, लेकिन कंक्रीट संरचना को आवश्यक मजबूती प्रदान करने के लिए क्योरिंग कार्य जारी है। इसी कारण सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इन वाहनों के लिए रहेगा प्रतिबंध,भारी मालवाहक वाहन,बड़े ट्रेलर,मल्टी-एक्सल वाहन

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग

ओडिशा-बोराई बॉर्डर से धमतरी की ओर आने वाले तथा धमतरी से ओडिशा-रायगढ़ दिशा में जाने वाले भारी वाहन निम्न मार्ग का उपयोग करेंगे—

बोराई – कौन्दकेरा – मछली – कोटलभट्टी – साल्हेटोला – श्यामतरा (टांगापानी चौक) – गट्टासिल्ली – केरेगांव – धमतरी।

प्रशासन ने की सहयोग की अपील

पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नगरी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पत्र भेजा है। प्रशासन का उद्देश्य मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना तथा दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति से बचाव करना है।

प्रशासन ने सभी भारी वाहन चालकों से अपील की है कि 5 जुलाई 2026 तक निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, जिससे मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण हो सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !