खेत में पलटा ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौके पर गई जान, 13 वर्षीय किशोर जिंदगी की जंग लड़ रहा

0

 

खेत में पलटा ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौके पर गई जान, 13 वर्षीय किशोर जिंदगी की जंग लड़ रहा

गढ़ीहापारा के पास दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते खुशियां मातम में बदली; पुलिस जांच में जुटी



उत्तम साहू,नगरी। धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गढ़ीहापारा के पास खेत में अचानक ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय सुमन मरकाम की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय डोमेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर खेत में काम के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर में सवार सुमन मरकाम (18), पिता रामगुलाल, निवासी पंडरीपानी उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

हादसे में डोमेश्वर यादव (13), पिता गोविंद यादव, निवासी पंडरीपानी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

इस हादसे से पंडरीपानी और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। 18 वर्षीय युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !