सतगुरु कबीर प्रकटोत्सव समारोह 2026 का आयोजन 29 जून को नगरी में

0

 

सतगुरु कबीर प्रकटोत्सव समारोह 2026 का आयोजन 29 जून को नगरी में


उत्तम साहू,नगरी। सतगुरु समस्त कबीर पंथ समाज, तहसील नगरी (जिला धमतरी) द्वारा सतगुरु कबीर प्रकटोत्सव समारोह-2026 का आयोजन 29 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दतेश्वरी सभा हॉल, राजाबाड़ा, नगरी में होगा।

आयोजक समिति के अनुसार मानवीय एकता के प्रणेता, महान समाज सुधारक एवं संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब की 628वीं प्रकटोत्सव जयंती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर कबीर साहेब की सत्य एवं अमर वाणी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री हिंदू भजन परिवार, सांकरा (नगरी) द्वारा दोपहर 2 बजे से भजन प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन समिति ने धर्मानुरागी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सतगुरु कबीर साहेब के संदेशों का लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, मानवता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !