ईस्टर्न स्लैम 2026 में धमतरी का सितारा चमकेगा: दीपेश कुमार नेताम करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

0

 ईस्टर्न स्लैम 2026 में धमतरी का सितारा चमकेगा: दीपेश कुमार नेताम करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

दुगली के छात्र का राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर


 

उत्तम साहू दुगली/धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के होनहार खिलाड़ी दीपेश कुमार नेताम ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 22 से 27 जून 2026 तक रायपुर में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।


दीपेश कुमार नेताम, पिता कोमल सिंह नेताम, पहले भी अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय स्क्वैश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। इसके साथ ही वे नई दिल्ली में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने की खबर मिलते ही विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार सोम सहित समस्त शिक्षकों ने दीपेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय, नगरी विकासखंड, धमतरी जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।


इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी के जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी तथा सहायक खेल अधिकारी जे.पी. देव ने खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से स्क्वैश रैकेट एवं अभ्यास सामग्री वितरित की। उन्होंने धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही तथा दीपेश को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


अधिकारियों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने दीपेश के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभाशीष प्रदान किया।


दुगली के इस युवा खिलाड़ी की सफलता न केवल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !