योग से जुड़ा नगरी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत में सामूहिक योगाभ्यास

0

 योग से जुड़ा नगरी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत में सामूहिक योगाभ्यास

जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक किया योग प्रदर्शन

                           उत्तम साहू 

नगरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगरी के सांस्कृतिक भवन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। योग दिवस के इस विशेष आयोजन में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक गायत्री बोदले एवं राजेश तिवारी ने उपस्थितजनों को लगभग एक घंटे तक योगाभ्यास कराया। प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा उनके सही अभ्यास की विधि बताई गई, जिसे सभी ने एकाग्रता और अनुशासन के साथ किया। इस अवसर पर योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश के साथ नगर पंचायत नगरी में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू तथा एसडीएम प्रीति दुर्गम ने उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने की शपथ दिलाई और योग के महत्व एवं लाभों के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि वर्ष 2014 से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग और व्यायाम से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, व्यक्ति रोगों से दूर रहता है तथा कार्यक्षमता और ऊर्जा में वृद्धि होती है।


कार्यक्रम के अंत में खंड चिकित्सा अधिकारी देवकीनंदन स्वामी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। योग शिविर में मंडल प्रभारी मोहन नाहटा सह प्रभारी महेंद्र नेताम मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू प्रतिमा देवांगन दिनेश्वरी नेताम प्रेमलता नागवंशी कमल डागा नागेंद्र शुक्ला मोहन पुजारी अजय नाहटा खेमेन्द्र साहू अश्वनी निषाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सोनी चित्रांश नागवंशी पार्षद शंकर देव  सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !