रिसोर्ट की रंगीन रात बनी मौत की वजह: युवती से दुष्कर्म के बाद मौत, संचालक समेत तीन गिरफ्तार, रिसोर्ट सील

0

 

रिसोर्ट की रंगीन रात बनी मौत की वजह: युवती से दुष्कर्म के बाद मौत, संचालक समेत तीन गिरफ्तार, रिसोर्ट सील



राजनांदगांव जिले के मनगटा स्थित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शुरुआती तौर पर रहस्यमयी मौत लग रहे इस मामले ने अब गंभीर आपराधिक रूप ले लिया है। जांच में सामने आया है कि युवती को पहले शराब पिलाई गई, फिर रिसोर्ट संचालक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने रिसोर्ट संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे रिसोर्ट को सील कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 17 जून की रात युवती अपने परिचितों के साथ रायपुर में पार्टी करने के बाद राजनांदगांव के मनगटा स्थित रिसोर्ट पहुंची थी। यहां देर रात तक पार्टी और शराबखोरी का दौर चलता रहा। आरोप है कि युवती के नशे की हालत में पहुंचने के बाद रिसोर्ट संचालक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसे गंभीर चोटें भी आईं।

अगली सुबह जब युवती बाथरूम में मृत मिली तो वहां मौजूद लोग घबरा गए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और रिसोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य परिस्थितिजन्य प्रमाणों को खंगाला। जांच में मिले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने रिसोर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26), छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25) और घनश्याम बेलचंदन (25) को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 115(2) (गंभीर चोट पहुंचाना) तथा 3(5) (साझा आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को भी सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है और एक बार फिर होटल-रिसोर्ट में होने वाली पार्टियों की सुरक्षा व्यवस्था तथा निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !