महिला शक्ति और संगठन विस्तार पर जोर, नगरी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
बूथ सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
उत्तम साहू,नगरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नगरी में भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी की कार्यसमिति बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश मन की बात सह प्रभारी प्रेमलता नागवंशी, मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, मंडल सह प्रभारी महेंद्र नेताम, संजय सार्थी, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री विनिता कोठारी, सती मरकाम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, मंडल महामंत्री नगीना सोम, हेमलता सार्थी, कलेन्द्री कश्यप, सोहद्रा ध्रुव, अल्का साव, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, सपना ध्रुव, गीता साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय सार्थी की भी विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, संगठन विस्तार को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए प्रत्येक बूथ तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप स्वास्थ्य संरक्षण एवं राष्ट्रहित में खाद्य तेल के उपयोग को कम करने का संदेश भी कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया गया। बैठक की एक विशेष आकर्षण यह भी रही कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से विभिन्न पारंपरिक व्यंजन तैयार कर लाए, जिनका सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आनंद लिया।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



