29 जून से 6 जुलाई तक धमतरी जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा सहकारी सप्ताह

0


29 जून से 6 जुलाई तक धमतरी जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा सहकारी सप्ताह

'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को मिलेगा नया आयाम, जिलेभर में होंगे जनजागरूकता, कृषक, स्वास्थ्य और छात्र हितैषी कार्यक्रम


                               उत्तम साहू 

नगरी/ धमतरी। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर धमतरी जिले में 30 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंडों में सप्ताहभर विविध जनहितैषी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन का उद्देश्य "सहकार से समृद्धि" की भावना को मजबूत करना, सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों, किसानों और हितग्राहियों की सहभागिता बढ़ाना है।

जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग द्वारा कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सप्ताहभर चलने वाले आयोजनों में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सप्ताह भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम और गतिविधियां निम्न अनुसार किया जाना है 

1.  दिनांक 29 जून 2026 ध्वजारोहण एवं सदस्यता अभियान -समस्त पैक्स,लैम्पस एवं दुग्ध सहकारी समितियां के कार्यालय परिसर में सहकारी ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही सहकार सदस्यता अभियान बायलॉज का वचन तथा सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य समितियां की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी।

 2. 30 जून 2026  DCDC बैठक व एफपीओ पर चर्चा- कलेक्टोरेट धमतरी में जिला सहकारी विकास समिति डीसीडीसी  की महत्वपूर्ण बैठक होगी। साथ ही सदस्यों की आय बढ़ाने में एफपीओ  की भूमिका पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी।

3.  1 जुलाई 2026 ड्रोन प्रदर्शन व कृषक संगोष्ठी- पोटियाडीह,भोथिडीह, कुंडेल,गाड़ाडीह, खरेगा,अछोटा सहित विभिन्न चयनित पैक्स क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक छिड़काव का सजीव प्रदर्शन कृषक संगोष्ठी और मृदा स्वास्थ्य पर चर्चा होगी।

4.  2 जुलाई 2026 मॉडल पैक्स भ्रमण व ए टी एम वितरण-समस्त पैक्स,लैम्पस एवं जिला सहकारी बैंक की शाखों में मॉडल पैक्स का भ्रमण कराया जाएगा तथा हितग्राहियों को माइक्रो एटीएम, केसीसी कार्ड एवं रुपे कार्ड का वितरण किया जाएगा।

5.  3 जुलाई 2026 वृक्षारोपण एवं स्वच्छता- एक पेड़ मां के नाम के विशेष अभियान के तहत समस्त पैक्स और लैम्प्स परिसरों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी संघ द्वारा प्रकाशित पाक्षिक सहकारी समाचार पत्र का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

 6. 4 जुलाई 2026 स्वास्थ्य एवं शिविर-पैक्स शंकरदाह एवम भखारा द्वारा संचालित जन औषधि केंद्रों में आमजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

7.  5 जुलाई 2026  स्कूली  छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिताएं- सहकारिता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए धमतरी, मगरलोड, भाठागांव, कुरूद एवं नगरी के शासकीय विद्यालयों  में सहकार से समृद्धि विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


सहकारी सप्ताह के माध्यम से जिले में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को सहकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !