संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत

0

 

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत


             पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

पाली/नुनेरा। संकुल पाली-नुनेरा के अंतर्गत संचालित छह प्राथमिक शालाओं, दो माध्यमिक शालाओं एवं एक हायर सेकेंडरी विद्यालय का संयुक्त संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले के प्रांगण में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्पमाला एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद सदस्य मनोज कुमार कंवर, सरपंच शिव सिंह मरावी एवं उपसरपंच संजय कंवर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संकुल नोडल प्राचार्य आर.पी. लहरे ने स्वागत भाषण देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी में प्रवेश लेने वाले लगभग 60 विद्यार्थियों का अतिथियों एवं शिक्षकों ने तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। साथ ही शासन की ओर से निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक सेट का वितरण भी किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि संकुल का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर पालकों को बच्चों का विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि "बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।"

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक नृत्य तथा "पढ़बो-लिखबो, आगे बढ़बो" जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा छठवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शिक्षाप्रद नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का विद्यार्थियों तथा पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले के प्रधान पाठक एस.के. गुप्ता द्वारा तुलसी का पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला नुनेरा की शिक्षिका श्रीमती निर्मला शर्मा को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए मुख्य अतिथि के हाथों संकुल स्तरीय मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संकुल समन्वयक अशोक भारद्वाज, प्रधान पाठक श्रीमती शारदा घृतलहरे, व्याख्याता श्रीमती हिमांशु ठाकुर, श्रीमती सुषमा राउल, श्रीमती विनीता सोनी, विकास मरकाम, शिक्षक सुबन सिंह पैकरा, रामखिलावन कौशिक, अमित गौराहा, प्रधान पाठक श्रीमती लीला सिदार, श्रीमती मधु बनर्जी, नवल सिंह जगत, विजय तंवर, सहायक शिक्षक परदेशी राम पटेल, श्रीमती प्रतिमा सिंह, विजय देवांगन, श्रीमती अनु लता कंवर, ज्योति महंत, राम, संतलाल यादव, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, एमडीएम समूह की श्रीमती सूरज बाई, श्रीमती सावित्री कंवर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !