छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

0

  छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट



रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बदला रहेगा। शुक्रवार दोपहर को रायगढ़ में अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी आगामी दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

रायपुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आज आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

  तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। रायपुर और बिलासपुर राज्य के सबसे गर्म इलाके रहे, जहां अधिकतम तापमान 42.2°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दूसरी ओर पेंड्रारोड सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4°C दर्ज किया गया।

अगर विशेष रूप से राजधानी रायपुर की बात करें, तो आज यहां का अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने का अनुमान है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !