नगरी..गुढियारी तालाब के पास दर्दनाक हादसा: तेज टक्कर में बैल की मौत, वाहन भी क्षतिग्रस्त

0

 

नगरी..गुढियारी तालाब के पास दर्दनाक हादसा: तेज टक्कर में बैल की मौत, वाहन भी क्षतिग्रस्त



उत्तम साहू,नगरी। शुक्रवार रात नगर के गुडियरी तालाब स्थित अटल परिसर के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बैल की जान चली गई। रात करीब 8:30 बजे हुई इस घटना में उड़ीसा पंजीयन क्रमांक OD 24 3022 की बोलेरो टीयूवी वाहन की टक्कर से बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन सिहावा की ओर से नगरी की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान एक बैल अचानक सड़क पर पहुंच गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दूरी बेहद कम होने के कारण टक्कर टालना संभव नहीं हो सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई और आवागमन भी प्रभावित हुआ। बाद में स्थिति सामान्य होने पर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया।

घटना में वाहन के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती मौजूदगी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से मवेशियों के संरक्षण और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

नागरिकों ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि विशेषकर रात के समय और ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, क्योंकि मवेशियों के अचानक सड़क पर आ जाने से गंभीर हादसे हो सकते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना पूरी तरह से आकस्मिक प्रतीत होती है, क्योंकि बैल अचानक वाहन के सामने आ गया था। फिलहाल मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !