कुकरेल मंडल की मासिक बैठक करैहा में संपन्न
‘मोदीजी के 12 साल बेमिसाल’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक संपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रम प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विकल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के कारण विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाते हैं। उन्होंने कुकरेल मंडल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन करते हैं।
मंडल सहप्रभारी महेश गोटा ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम ने शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी अभियानों की तैयारी, जनसंपर्क गतिविधियों को बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, मंडल सहप्रभारी महेश गोटा, मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, नगरी मंडल सहप्रभारी महेंद्र नेताम, महामंत्री टिकेश्वर साहू एवं वासु गंजीर, जनपद सभापति शुभम यदु, जनपद सदस्य कलावती मरकाम, जनपद सभापति प्रेम सिंह सलाम, सहकारी समिति अध्यक्ष हेमलाल ध्रुव, जिला अजजा मोर्चा महामंत्री श्यामा मंडावी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री इंदल प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वनलाल साहू, अजा मोर्चा अध्यक्ष भोज सोनवानी, सहकारी समिति अध्यक्ष दिलीप कोडोपी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु साहू, सोशल मीडिया प्रभारी वरुण नेताम, ननकू दास मानिकपुरी, शत्रुघ्न साहू, उमेश्वरी नेताम (सरपंच) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




