पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने पार्षद आकाश यादव के निवास पहुंचकर परिवारजनों से की भेंट, पामगढ़ में कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

0

 पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने पार्षद आकाश यादव के निवास पहुंचकर परिवारजनों से की भेंट, पामगढ़ में कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत



पामगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव (बाबा) के जांजगीर-चांपा प्रवास के दौरान बुधवार को पामगढ़ नगर आगमन पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

पामगढ़ नगर आगमन के दौरान नगर पंचायत पामगढ़ के पार्षद आकाश यादव के निवास के सामने यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर टी.एस. सिंहदेव ने पार्षद आकाश यादव के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से सौजन्य भेंट की तथा कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर पार्षद आकाश यादव एवं उनके परिवारजनों द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को भगवान श्रीरामलला का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से भी आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


इसके पश्चात उन्होंने अंबेडकर चौक, पामगढ़ पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जनकल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान सन्नी यादव, विजय यादव, कुमारी सुमन कुर्रे, अशोक खूंटे, मोहन कुर्रे, दुर्गेश साहू, साहिल यादव, अनिल बघेल, दिहरण साहू, साहिल सुमन, आकाश खत्री, अनिल कुर्रे, मनीष खरे, देवेश, रितेश सहित अनेक युवा साथी, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

टी.एस. सिंहदेव के पामगढ़ आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !