शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का किया गया आत्मीय स्वागत

0

 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का किया गया आत्मीय स्वागत



उत्तम साहू 

नगरी। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरी में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराते हुए आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा देवांगन रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख श्रीमती रामटेक ने की। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री वरुण किरण, श्रीमती किरण, श्री धर्मेंद्र कुमार साहू, सुश्री आशा इक्का, श्रीमती विनीता साहू, श्रीमती जीतेश्वरी नेताम, श्रीमती मायावती सूर्यवंशी, श्रीमती अनुसुइया मरकाम, श्री नंदलाल कश्यप, व्यायाम शिक्षक श्रीमती होमेश्वरी साहू, सहायक शिक्षक श्रीमती माधवी नाग, श्री पूनमचंद साहू, श्रीमती प्रियंका साहू, लिपिक श्री रामकुमार ध्रुव, श्री लछन सिंह महिलांगे, श्री खीरभान सिंह, भृत्य श्री दिलीप गजभिए, श्रीमती रुक्मिणी बाई, श्रीमती राजमोतीन साहू, श्रीमती अनीता मरकाम, श्री भावेश कुमार नाग सहित विद्यालय स्टाफ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन व्याख्याता श्री अजय साहू ने किया। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से नवप्रवेशी छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और विद्यालय से जुड़ाव का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की सफल शुरुआत की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !