आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज ने उपक्षेत्र डोंगरडुला को किया सम्मानित, रोजगारोन्मुखी कार्यों की सराहना
सम्मान समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने उपक्षेत्रीय अध्यक्ष चिंताराम मंडावी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उपक्षेत्र डोंगरडुला समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और उनके कार्य अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
बैठक में बताया गया कि उपक्षेत्र डोंगरडुला द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एलईडी बल्ब निर्माण, दोना-पत्तल निर्माण, चॉकलेट निर्माण तथा फर्नीचर निर्माण जैसे विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अनेक युवाओं को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त हुए हैं। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी, कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव, महासचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव पुरन नेताम, वित्त सचिव मानिक नेताम, अंकेक्षक टीकम गंगेश, संचालक अर्जुन मरकाम, अशोक ध्रुव, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र राज ध्रुव, उपक्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश मरई,नारद ध्रुव रामस्वरूप सामरथ ,हीरालाल पड़ोटी, रामजी मरकाम,संत मरकाम चिंता राम ध्रुव, सीताराम नेताम, सियाराम नेताम, दुर्योधन ध्रुव, केदारनाथ मंडावी, रामप्रीत ध्रुव हेमराज कुंजाम, अमर सिंह मरकाम, कर्मचारी प्रकोष्ठ से हीरा मरकाम,अनीत ध्रुव चंद्र कुमार ध्रुववंशी, महेंद्र सोरी, सत्यप्रकाश ठाकुर,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंह मरकाम, उपाध्यक्ष संतोष नेताम कांता कुंजाम, टामेश नेताम,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैल्य नेताम, शशि कला ध्रुव ,मीना देवी शांडिल्य , दुर्गा बाई मरकाम सविता मरकाम ,पुष्पा देवी मंडावी , प्रेमलता नागवंशी,शशि नध्रुव अनीता ध्रुव अनीता मरकाम, उमाशंकर नागवंशी,मदन मंडावी,लखन मंडावी, अरविंद नेताम,कृपा राम मरकाम सहित जिला गरियाबंद तहसील धमतरी के पदाधिकारी सहित
समाज के वरिष्ठजन, कर्मचारी प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला गरियाबंद एवं तहसील धमतरी से आए समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई तथा समाज के विकास, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं के रोजगार संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक का समापन समाज की एकता, सामाजिक उत्थान और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ हुआ।

