मगरलोड ब्लॉक के चार व्यक्ति रहे सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में शामिल

0

 मगरलोड ब्लॉक के चार व्यक्ति रहे सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में शामिल

इतिहास रच गई सोमनाथ स्वाभिमान संस्कृति यात्रा..रोहित साहू तहसील अध्यक्ष


उत्तम साहू,मगरलोड// सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा निकाली गई। सोमनाथ स्वाभिमान संस्कृतिक यात्रा कई मायनों में इतिहास बन गई। छत्तीसगढ़ प्रदेशभर के कलाकार साहित्यकार राजनीतिक से जुड़े लोग राज्य व केंद्र सरकार से अलंकृत विभूतियां ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। खास बात यह रही कि पूरे यात्रा के दौरान कलाकार भजन गायन में मस्त रहे। कवियों ने अपना जलवा दिखाया तो वही साहित्यकारों और राजनीति से जुड़े लोगों ने इस यात्रा और सोमनाथ मंदिर की इतिहास पर चर्चा कर सफर को सुहाना बनाया। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा निकाली गई। इसमें 1000 से अधिक लोग शामिल हुये। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा प्रारंभ हुआ। यात्रा प्रारंभ होते ही बालोद और धमतरी जिले के कलाकार जो अपने साथ वाद्य यंत्र लेकर गए थे। भजन गायन में जुट गए इसमें प्रसिद्ध गीतकार व संगीतकार रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख, कारी बदरिया के संचालक युगलकिशोर साहू, सोनहा बादर के संचालक जितेंद्र साहू, भजन गायक संतोष साहू, लहर गंगा के संचालक पुरानिक साहू, पद्मा श्री डोमार सिंह कुंवर पूरे समय तक गायन वादन में लीन रहे।

पूरे चर्चा में रहे बोगी नंबर नौ

पूरे यात्रा के दौरान बोगी नंबर 9 चर्चा में रहा यहां पर बालोद व धमतरी जिले के कलाकार लगभग पूरे समय तक भजन कीर्तन गजल गायन में रहे। जानकारी होते ही विभिन्न बोगियों में बैठ बड़े-बड़े कलाकार जैसे कविता वासनिक रजनी रजक पद्मा श्री उषा बारले राधेश्याम बारले यहां पहुंच गये और गायन में रम गए संगीत की आवाज सुनकर अन्य बगियो से भी लोग यहां पहुंचकर आनंद लेते रहे। सांस्कृतिक व पर्यटन विभाग के डायरेक्टर संजय कन्नौज भी यहां पहुंचकर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया।

साहित्यकारों और राजनीतिज्ञ में इतिहास पर डाला प्रकाश

इस यात्रा में कई इतिहासकार भी शामिल रहे इसमें प्रसिद्ध कवि व इतिहासकार जगदीश देशमुख कवि व गीतकार सीताराम साहू अर्जुन सिंह तारम वरिष्ठ साहित्यकार बलदाऊ राम साहू ,देवघर महंत, पीसी लाल यादव, नारायण चंदन, डोमन लाल ध्रुव, प्यारेलाल देशमुख, अजय शर्मा, ज्वाला प्रसाद नटखट, वीरेंद्र तिवारी, लखन साहू, दानी प्रसाद शर्मा, डॉ राजेंद्र पाटकर, सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर चर्चा करते रहे यशवंत जैन लगातार कलाकारों को प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहित करते रहें। 

सुबह विभिन्न मंदिरों में किए दर्शन

सुबह सभी यात्री सोमनाथ के विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया समुद्र किनारे पहुंच कर लहरों का आनंद लिया छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आने जाने ठहरने और दर्शन सहित नाश्ता भोजन पानी की जो व्यवस्था की गई थी उसकी सभी लोगों ने सराहना कि बेहतर व्यवस्था के कारण यात्रा बेहद सफल रही संस्कृति विभाग के डायरेक्टर संजय कन्नौज स्वयं दिन वह रात पूरे बोगियों में घूम-घूम कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

शाम को हुआ सोमनाथ मंदिर का दर्शन लेजर सो रहा आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ से पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान सोमनाथ का दर्शन किया प्रत्येक जिलों से लेकर आए पवित्र नदियों से जल ऐतिहासिक स्थलों की मिट्टी को भगवान सोमनाथ को समर्पित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग जिला धमतरी अनुराग त्रिवेदी जोनल अधिकारी, दीपक भीमगंज सहायक जोनल अधिकारी, बीरेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, खिलेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड,राजेश साहू सभापति जनपद पंचायत मगरलोड, ब्लॉक से चार व्यक्ति सोमनाथ यात्रा में हुए शामिल जिसमें रोहित साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ मगरलोड हसदा, गुरुशरण साहू भजन गायक भेडरी, टोमन सिंह साहू शिक्षक भरदा ,सुखीराम साहू शिक्षक करेली बड़ी यात्रा में रहे शामिल।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !