स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय नुनेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव
ज्ञान शंकर तिवारी
नुनेरा/पाली, 30 जून। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, नुनेरा में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल, जनपद सदस्य मनोज कंवर, सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद कादिर हुसैन, उपसरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार अहीर, विधायक प्रतिनिधि अब्दुल गनी, सरपंच जागृति मुकेश श्रोते, नारायण सिंह राजपूत तारकेश्वर पटवा एवं संजय चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।


