नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को रूद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

0

 

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को रूद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल



उत्तम साहू,धमतरी, 06 जून 2026।
धमतरी पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और लैंगिक शोषण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रूद्री में दर्ज शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत में आरोपी पर नाबालिग को प्रेम और विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है।

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया, चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कीं। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिशंकर सेन (19 वर्ष) निवासी थाना रूद्री क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति उसकी शून्य सहनशीलता नीति है और ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !