"मोदी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, बूथ स्तर तक बनेगी कार्यकर्ताओं की टोली

0

 


"मोदी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, बूथ स्तर तक बनेगी कार्यकर्ताओं की टोली



उत्तम साहू,नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी की मासिक बैठक शनिवार को ग्राम सिरसीदा स्थित कर्मा भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा केंद्र सरकार के "मोदी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं संपर्क अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां भी गठित की गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने नगरी मंडल की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ता हर कार्यक्रम को उत्कृष्ट ढंग से संपादित करते हैं।

मंडल प्रभारी मोहन नाहटा ने "मोदी के 12 साल बेमिसाल" अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं और अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान पूर्व मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे को संगठन के प्रति उनके योगदान और मार्गदर्शन के लिए भाजपा का गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नव नियुक्त मंडल प्रभारी मोहन नाहटा एवं सह प्रभारी महेंद्र नेताम का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, राजेश नाथ गोसाई, नागेंद्र शुक्ला, अजय नाहटा, कमल डागा, प्रतिमा देवांगन, मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, सरपंच नर्सिंग मरकाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !